यशराज फिल्म्स ने रिलीज किया सैयारा का अगला गाना ‘धुन’
20 साल की साझेदारी, एक नई धुन के साथ
चंडीगढ, 2 जुलाई (विश्ववार्ता) यशराज फिल्म्स की बहुचर्चित रोमांटिक फिल्म सैयारा के नए गाने “धुन” के ज़रिए। यशराज फिल्म्स ने आज “धुन” को रिलीज़ करते हुए न केवल एक खूबसूरत गाना पेश किया है, बल्कि एक बार फिर उन जज़्बातों को छू लिया है जो आज के श्रोताओं को सीधे दिल तक लगते हैं।
मिथुन और मोहित सूरी की जोड़ी ने दो दशकों में हिंदी सिनेमा को संगीत के कई अनमोल रत्न दिए हैं जहर और कलयुग से लेकर मलंग और अब सैयारा तक। इस लंबे सफर में इन दोनों ने संगीत और सिनेमाई भावनाओं को जिस तरह परोसा है, वह किसी विरासत से कम नहीं।























