
Women’s Premier League 2026: आज Royal Challengers Bangalore and Gujarat Giants के बीच मैच
चंडीगढ़, 19 जनवरी (विश्ववार्ता) WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 सीज़न 4 का 12वां मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और गुजरात जायंट्स (GG) के बीच खेला जाएगा। यह मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। WPL 2026
गौरतलब है कि इस सीज़न में यह दूसरी बार होगा जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। पिछले मैच में RCB ने GG को 32 रन से हराया था। RCB ने अब तक अपने सभी चार मैच जीते हैं और 8 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। वहीं, गुजरात जायंट्स ने अपने चार में से दो मैच जीते हैं और तीसरे नंबर पर है।
और न्यूज़ पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















