
WhatsApp Username Feature: WhatsApp के ‘Username’ फीचर पर सरकार सख्त
WhatsApp का ‘यूज़रनेम’ फीचर क्या है ?
Meta ने भेजा जवाब
वहीं सरकार ने मेटा को यह निर्देश दिया है कि जब तक इस मामले पर जांच प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती और यह तय नहीं हो जाता है कि ये फीचर यूजर्स के लिए सुरक्षित है, तब तक “यूज़रनेम” फ़ीचर को भारत में रोल आउट न किया जाए. गौरतलब है कि इसी महीने 1 जुलाई को सरकार ने भारत में व्हाट्सएप पर “यूज़रनेम” फ़ीचर को रोल आउट करने के संबंध में मेटा को नोटिस जारी किया था। नोटिस में सरकार ने मेटा को “यूज़रनेम” फ़ीचर के बारे में विस्तार से जानकारी देने का निर्देश दिया था और पुछा था कि इसे कैसे यूजर्स के लिए सुरक्षित माना जाए?
व्हाट्सएप ‘यूज़रनेम’ फ़ीचर सभी यूजर्स को अपने फ़ोन नंबर को यूजरनेम में बदलने का ऑप्शन देता है. इस फीचर की मदद से यूज़र अपना एक यूनिक यूज़रनेम बना सकते हैं। इसके बाद किसी से चैट शुरू करने के लिए मोबाइल नंबर साझा करना जरूरी नहीं होगी. लोग आपके फोन नंबर की बजाय आपके यूज़रनेम से आपको खोज सकेंगे और संपर्क कर सकेंगे. दावा है कि इससे यूज़र्स की प्राइवेसी और सुरक्षा पहले से बेहतर होगी. फिलहाल यह फीचर सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध नहीं है और इसे चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाने की तैयारी चल रही है. आप यह भी देख रहे होंगे कि WhatsApp खोलने पर आपकी स्क्रीन पर ‘यूज़रनेम’ रिजर्व करने का नोटिफिकेशन भी आ रहा है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















