
Web Series ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के इस सीन पर विवाद
– NHRC ने की FIR की मांग
पढ़ें क्या है मामला
मुंबई, चंडीगढ़, 23 सितंबर (विशवार्ता) : अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान द्वारा निर्देशित पहली वेब सीरीज़ (Web Series) ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ 18 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई। जहाँ इसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है, वहीं अब रणबीर कपूर के एक सीन ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने इस सीरीज़ के एक सीन पर आपत्ति जताई है। web series bads of bollywood aryan ranbir
इस सीरीज़ (Web Series) में रणबीर का सिर्फ़ 1 मिनट 5 सेकंड का कैमियो है। लेकिन इस दौरान उन्हें ई-सिगरेट पीते हुए दिखाया गया, जिस पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने आपत्ति जताई है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को एक पत्र लिखकर बिना किसी स्वास्थ्य चेतावनी के प्रसारण का हवाला देते हुए इस सीन को तुरंत हटाने की मांग की गई है।
एनएचआरसी ने इसे इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम 2019 का सीधा उल्लंघन बताया है और रणबीर कपूर, सीरीज़ के निर्माताओं और नेटफ्लिक्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। बता दें कि भारत में 2019 से ई-सिगरेट के उत्पादन, वितरण और विज्ञापन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है। आयोग ने कहा कि इस तरह के दृश्यों का युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और प्लेटफॉर्म द्वारा स्वास्थ्य चेतावनी प्रदर्शित करने में विफलता एक गंभीर लापरवाही है।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























