Weather Update : आज Punjab के 5 जिलों में बारिश की संभावना
चंडीगढ़ में छाए रहेंगे बादल
चंडीगढ, 27 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) आज, 27 अगस्त को पंजाब के पांच जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस बीच, चंडीगढ़ में हल्के बादल छाए रहेंगे।
राज्य में बारिश की कमी और बढ़ते तापमान के कारण गर्मी और उमस काफी बढ़ गई है। हालांकि अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की मामूली गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन यह सामान्य से 1.9 डिग्री ज़्यादा है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























