Weather Update : Punjab के 10 से ज़्यादा ज़िलों में बारिश की संभावना
चंडीगढ़ में भी बादल छाए रहेंगे
चंडीगढ, 13 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) राज्य में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जिसके चलते कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ छींटे पड़े हैं। आज (सोमवार) पंजाब के 13 ज़िलों के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। वहीं, चंडीगढ़ में दिन भर हल्के बादल छाए रहेंगे। हालांकि, मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। Rain likely in more than 10 districts of Punjab; Clouds will also prevail in Chandigarh
राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश के बाद मैक्सिमम टेम्परेचर में एवरेज 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, टेम्परेचर नॉर्मल लेवल के आस-पास बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, जिन 13 ज़िलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर), रूपनगर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली शामिल हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















