Weather News: Punjab मे मौसम को लेकर जारी की बडी चेतावनी
अधिकारियों का छुटि्टयां कैंसिल, कंट्रोल रूम गठित
सूबे के 9 जिलो मे जारी किया रेड अलर्ट
प्रशासन की आम जन मानस से अपील
floods in 9 districts
चंडीगढ़, 27 अगस्त: (विश्ववार्ता) Weather News: Punjab के मौसम को लेकर नई चेतावनी जारी हुई है। पंजाब में 7 जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। 150 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। लोगों के घर और खेत पानी में डूब गए हैं। उधर, पठानकोट-जालंधर रेलवे रूट पर बने चक्की रेलवे पुल को बाढ़ के कारण नुकसान पहुंचा है, जिस वजह से यह रूट अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। रेलवे विभाग ने कई ट्रेनों को पठानकोट-अमृतसर-जालंधर रूट की ओर डायवर्ट किया है।
अधिकारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई है वही प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम गठित किये गये है।मौसम विभाग ने पंजाब के 9 जिलों में अगले 48 घंटों के लिए तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें जिला संगरूर, बरनाला, मानसा, गुरदासपुर, पठानकोट शामिल है। इसके साथ ही 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जबकि 6 जिलों में यैलो अलर्ट घोषित किया है। वहीं प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे न जाने और सतर्क रहने की अपील की है। floods in 9 districts
अब तक 90 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हो चुकी हैं, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जिला मैजिस्ट्रेट ने नवांशहर, अमृतसर, गुरदासपुर के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है, .यानी कल 27 अगस्त को स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/
























