पंजाब मे एक बार फिर मौसम ले रहा है बडी करवट
इन जिलो मे झमाझम बारिश की संभावना
चंडीगढ़, 3 अगस्त (विश्व वार्ता) मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने आज राज्य में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश की संभावना है। कल यानी सोमवार से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है।
पंजाब के कुछ जिलों में कल हल्की बारिश हुई। जिससे मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। राज्य के कई जिलों में 4 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान होशियारपुर, नवांशहर, गुरदासपुर, पठानकोट और रूपनगर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 4 और 5 अगस्त को भी कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है।























