

आने वाले दिनो को लेकर पंजाब के मौसम को लेकर विभाग ने जारी किया बडा अपडेट
दिल्ली के आसमान में छाए बादल
चंडीगढ, 25 जुलाई (विश्ववार्ता) मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2 दिनों तक पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन उसके बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव आने की आशंका है। दिल्ली के आसमान में बादल छाए हुए है लेकिन बारिश का कोई अता-पता नहीं है। इस बार दिल्ली- NCR में हल्की से मध्यम बारिश ही हुई है। बारिश के बाद दिली के निचले इलाकों में पानी भर गया। आज के लिए मौसम विभाग ने दिल्ली और इसके साथ लगते इलाकों के लिए हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। इस सप्ताह तो बारिश के आसार कम ही है लेकिन अगले हफ्ते मौसम में बदलाफ देखने को मिल सकता है। जिसके बाद मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।






















