
‘War on Drugs’ 268वें दिन, Punjab Police ने 87 नशा तस्करों को 304 ग्राम हेरोइन, 1 किलो अफीम सहित किया गिरफ्तार
‘नशा छुड़ाने’ के तहत पंजाब पुलिस ने 30 व्यक्तियों को नशा मुक्ति उपचार के लिए किया राज़ी
चंडीगढ़ 25 नवंबर 2025 (विश्व वार्ता) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा प्रदेश से नशे के पूर्ण उन्मूलन के लिए चलाई जा रही मुहिम “’War on Drugs’” के लगातार 268वें दिन Punjab Police ने प्रदेश भर में 325 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 87 नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के बाद 67 एफआईआर दर्ज की गईं। इसके साथ ही 268 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या अब 37,875 हो गई है।’War on Drugs’
छापेमारी के परिणामस्वरूप गिरफ्तार किये गये नशा तस्करों के कब्जे से 304 ग्राम हेरोइन, 1 किलो अफीम, 484 नशीली गोलियां तथा 2910 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा-मुक्त प्रदेश बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।
68 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 900 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 100 से ज्यादा पुलिस टीमों ने प्रदेश भर में 325 स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस टीमों ने दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान 335 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की। Punjab Police
प्रदेश सरकार ने राज्य से नशे के खात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति – इंफोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी)-लागू की है। ‘नशा मुक्ति’ के हिस्से के तौर पर पंजाब पुलिस ने आज 30 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने तथा पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राज़ी किया है।Punjab Police
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















