• Latest
  • Trending
  • All

‘war against drugs” में विजय हासिल करने तक आराम नहीं: Aman Arora

March 6, 2025

अफ़गानिस्तान में 3.7 मिलियन बच्चों को खाने की कमी

July 26, 2026

Health: बदलते मौसम में पेट की बढती है लगातार समस्याएं, न करे नजरअंदाज

July 26, 2026

खराब मौसम के चलते  श्री माता वैष्णो देवी और बाबा शिवखोड़ी की यात्रा को फिर किया गया स्थगित

July 26, 2026

8:46 YouTube · Republic Bharat Kargil Vijay Diwas: आज कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगां

July 26, 2026

शाबाश देश भर के छात्रों, आप सभी पर गर्व है- Rahul Gandhi

July 26, 2026

Day 186 of War on Gangsters: Punjab Police ने 583 जगहों पर रेड की; 353 गिरफ्तार

July 26, 2026

🌷आज का सुविचार Aaj ka vichar

July 26, 2026

World Junior Squash Championships 2026: अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, भारत के लिए जीता ऐतिहासिक खिताब

July 26, 2026

🪷🌸 Amrit Vele Da Hukamnama श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर*

July 26, 2026

राष्ट्रपति ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

July 25, 2026
Ishan Kishan (WK) of India and Tilak Varma (VC) of India running between the wickets during the 2ND T20 International match between Zimbabwe and India at the Harare Sports Club, Harare, Zimbabwe on July 25, 2026.

Photo: Faheem Hussain / CREIMAS for BCCI

IND vs ZIM: दूसरे T20 में टीम इंडिया की शानदार जीत

July 25, 2026

India vs Zimbabwe भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 मे दिया विशाल टारगेट

July 25, 2026
Punjabi News
English News
Sunday, July 26, 2026
21 °c
Chandigarh
24 ° Wed
25 ° Thu
25 ° Fri
25 ° Sat
No Result
View All Result
Wishav Warta Hindi - विश्ववार्ता I Your top source for Hindi news I Breaking news in Hindi I Latest Hindi news I Headlines in Hindi I
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क
Wishav Warta Hindi -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

‘war against drugs” में विजय हासिल करने तक आराम नहीं: Aman Arora

by Wishav Warta Hindi Team
March 6, 2025
in पंजाब

‘war against drugs” में विजय हासिल करने तक आराम नहीं: Aman Arora

– कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने नशा तस्करों को दी चेतावनी; आत्मसमर्पण करें या गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे

– पुलिस को तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए पूरी छूट –Arora

चंडीगढ, 6 मार्च( विश्ववार्ता) पंजाब के कैबिनेट मंत्री एवं आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने ऐलान किया कि पंजाब सरकार तब तक चैन से नहीं बैठेगी, जब तक प्रदेश से नशे का पूरी तरह खात्मा नहीं कर दिया जाता और नशा तस्करों पर पूरी तरह शिकंजा नहीं कसा जाता।

मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा नशों के खात्मे के लिए बनाई गई पांच सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी के सदस्य  अमन अरोड़ा ने आज वित्त मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के साथ ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के तहत यहां पुलिस लाइन्स में सिविल एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान जोर देकर कहा कि या तो नशा तस्कर आत्मसमर्पण कर दें या गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें, क्योंकि ‘आप’ सरकार ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान में विजय हासिल करने तक चैन से नहीं बैठेगी।

उन्होंने इस गैर-कानूनी गतिविधि में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस की शक्ति, सूझ-बूझ और योग्यता पर भरोसा जताते हुए कहा कि नशों की समस्या को समाप्त करने में सहयोग देना सामूहिक जिम्मेदारी है और लोगों को नशा तस्करी को रोकने के लिए पुलिस के प्रयासों में सहयोग देना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने यह भी कहा कि पुलिस को तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करने एवं समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी छूट दी गई है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि 1 से 4 मार्च तक पंजाब पुलिस ने 580 एन.डी.पी.एस. मामले दर्ज किए हैं और इन मामलों में 789 आरोपियों को नामजद करने के अलावा 170 किलो नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। पंजाब भर में 60 गैर-कानूनी इमारतों को ध्वस्त भी किया गया है। उन्होंने लोगों से नशा तस्करों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की ताकि इस अभिशाप को समाप्त किया जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को कैमिस्ट की दुकानों और ठेलों की जांच करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा, विधायक सरवजीत कौर माणुके, राजिंदरपाल कौर छीना, मदन लाल बग्गा, दलजीत सिंह गरेवाल, अशोक पराशर पप्पी, कुलवंत सिंह सिद्धू, मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, जगतार सिंह दयालपुरा, मेयर इंदरजीत कौर, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन शरणपाल सिंह मक्कड़ द्वारा भी नशों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के सुझाव दिए गए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को इस नशा विरोधी अभियान में पूरा सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया।

डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने बताया कि नशा छुड़ाने के साथ-साथ इसकी रोकथाम के लिए पहले से ही बड़े स्तर पर गतिविधियां चलाई जा रही हैं और नशा छोड़ने के इच्छुक व्यक्तियों के सही इलाज एवं परामर्श सेवाएं प्रदान करने के लिए पुनर्वास संस्थानों को भी सशक्त किया जा रहा है। इन व्यक्तियों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से रोजगार के विभिन्न अवसर एवं कौशल विकास की पेशकश की जाएगी, जिससे वे आजीविका कमाने में सक्षम बन सकें। नशों के खात्मे के प्रयासों का समर्थन करने के लिए सिविल सोसायटी, उद्योग, शैक्षणिक संस्थानों, गैर-सरकारी संगठनों एवं अन्य संगठनों के सहयोग से नशों के विरुद्ध एक जन जागरूकता अभियान पहले ही शुरू किया जा चुका है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि प्रशासन, कपूर अस्पताल को आधुनिक नशा छुड़ाओ एवं पुनर्वास केंद्र के रूप में अपग्रेड करने की योजना बना रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन द्वारा इस महीने नशों के विरुद्ध समाज को जागरूक करने के लिए एक विशाल मैराथन का आयोजन करने के अलावा थिएटर या सोशल मीडिया में लघु वीडियो क्लिप्स, दीवार चित्र, स्कूलों में प्रतिदिन नशों के विरुद्ध पांच मिनट के भाषण आदि को जन आंदोलन बनाने की योजना भी बनाई गई है।

पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल, एस.एस.पी. लुधियाना देहाती पुलिस डॉ. अंकुर गुप्ता एवं खन्ना के एस.एस.पी. ज्योति यादव ने कैबिनेट मंत्री को विस्तार से बताया कि नशा तस्करों की अब तक करोड़ों रुपये की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं एवं उनके अधिकार क्षेत्र में किए गए अवैध कब्जों को भी ध्वस्त किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि नशा तस्करी से जुड़े बड़े अपराधियों को प्रतिदिन गिरफ्तार किया जा रहा है और जल्द ही उनके संपूर्ण नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा।

सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप कुमार महिंद्रा ने बताया कि जिले में 46 ओटी केंद्र हैं एवं ओपीडी के दौरान प्रतिदिन 20-40 मरीजों की जांच की जाती है।

Tags: againstamanaroradrugsinNoResttillvictorywarwww.wishavwarta.in
Share196Tweet123SendSendShareScan

Related

Day 186 of War on Gangsters: Punjab Police ने 583 जगहों पर रेड की; 353 गिरफ्तार

by Wishav Warta Hindi Team
July 26, 2026
0

Day 186 of War on Gangsters: Punjab Police ने 583 जगहों पर रेड की; 353 गिरफ्तार — पुलिस टीमों ने...

Punjab police को बड़ी कामयाबी, इंडोनेशिया से भगोड़े गैंगस्टर को लाई पंजाब 

by Wishav Warta Hindi Team
July 25, 2026
0

Punjab police को बड़ी कामयाबी, इंडोनेशिया से भगोड़े गैंगस्टर को लाई पंजाब  चंडीगढ़, 25 जुलाई (विश्ववार्ता) – पंजाब पुलिस को...

?????????????????????????????????????????????????????????

Punjab के राज्यपाल ने 16वीं Punjab Vidhan Sabha का 13वां सत्र बुलाया

by Wishav Warta Hindi Team
July 25, 2026
0

Punjab के राज्यपाल ने 16वीं Punjab Vidhan Sabha का 13वां सत्र बुलाया चंडीगढ़,  25 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता)पंजाब के राज्यपाल ने...

Punjab Weather: पंजाब में फिर बारिश की संभावना

by Wishav Warta Hindi Team
July 25, 2026
0

Punjab Weather: पंजाब में फिर बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट चंडीगढ, 25 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) पंजाब...

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

🪷🌸 Amrit Vele Da Hukamnama श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर*

July 26, 2026

आज का विचार

आज का विचार

🌷आज का सुविचार Aaj ka vichar

July 26, 2026

Currency Converter


अभिलेखागार – Archives

  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024

संस्थापक ,संपादक - देविंदरजीत सिंह दर्शी

मोबाइल – 97799-23274

ईमेल : [email protected]

Recent

अफ़गानिस्तान में 3.7 मिलियन बच्चों को खाने की कमी

by Wishav Warta Hindi Team
July 26, 2026
0

अफ़गानिस्तान में 3.7 मिलियन बच्चों को खाने की कमी खराब डाइट और बेसिक सुविधाओं की कमी की वजह से कुपोषण...

Most Popular

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान

by Wishav Warta Hindi Team
March 10, 2025
0

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं देंगे चंडीगढ, 10 मार्च (विश्ववार्ता) वृंदावन के...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA