
Entertainment : kiara advani ने ‘war-2 में अपने जबरदस्त एक्शन से पर्दे पर लगाई आग
कियारा आडवाणी ने ‘वॉर 2’ को मिले प्यार से गदगद
फैंस को कहा शुक्रिया
चंडीगढ़, 18 अगस्त: (विश्ववार्ता) अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘war-2’ में kiara advani फीमेल लीड रोल में हैं। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ-साथ कियारा आडवाणी का भी इस फिल्म में एक्शन अवतार दिखा है. ये फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. कियारा आडवाणी के पति और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म देख ली है. फिल्म देखने के बाद उन्होंने इसपर एक छोटा सा रिव्यू लिखा। उन्होंने कियारा के साथ-साथ ऋतिक और एनटीआर की भी तारीफ की है।
kiara advani
यशराज फिल्म्स के हाई-ऑक्टेन एक्शन यूनिवर्स में कदम रख चुकी kiara advani ने फिल्म में काव्या लूथरा का किरदार निभाया है, जो एक निडर, समझदार और दृढ़ निश्चयी हैं। ऐसे में हिम्मत और भावनाओं का बेहतरीन संगम कियारा ने सिनेमाघरों में दर्शकों को रोमांचित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
kiara advani
विशेष रूप से तेज़-तर्रार चेज़ सीक्वेंस से लेकर हाई-इम्पैक्ट कॉम्बैट सीन तक, कियारा ने हर स्टंट को पूरे परफेक्शन औरआत्मविश्वास के साथ अंजाम दिया है। ऐसे में उनकी फुर्ती, स्क्रीन प्रेज़ेंस और हर एक्शन में उनका यकीन दर्शकों को हैरानी में डाल देता है।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























