
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Kingdom’ आखिरकार रिलीज
रिलीज के पहले दिन ही रश्मिका मंदाना ने की तारीफ, बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘किंगडम’
चंडीगढ़, 1 अगस्त (विश्व वार्ता) साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म किंगडम गुरुवार (31 जुलाई) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे हिंदी में साम्राज्य नाम दिया गया है. फिल्म को दर्शकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है. इसके मुख्य अभिनेता विजय देवरकोंडा की परफॉर्मेंस की भी सराहना हो रही है. इस बीच फैंस का ध्यान एक और खास चीज ने अपनी ओर खींचा और वह है रश्मिका मंदाना का विजय के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट.
रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, मुझे पता है कि किंगडम आपके लिए और आपके चाहने वालों के लिए कितनी मायने रखती है. इसके साथ उन्होंने हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए मनम कोट्टिनम, विजय देवरकोंडा और किंगडम लिखा. विजय ने भी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, मनम कोट्टिनम. दोनों के बीच की ये छोटी सी चर्चा फैंस को काफी पसंद आई.























