IPL Auction 2025: 13 साल के बच्चे पर लगी करोड़ों की बोली
कौन हैं 13 साल के Vaibhav Suryavanshi ? जो IPL ऑक्शन के इतिहास में बिकने वाले बने सबसे युवा प्लयेर
IPL की इस टीम से खेलेगा
चंडीगढ, 26 नवंबर (विश्ववार्ता)आईपीएल 2025 के लिए सऊदी अरब के जेद्दा में चल रही मेगा नीलामी रात समाप्त हो गई। यह नीलामी दो दिनों तक चली जिसमें सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपनी टीमें बनाईं। भारतीय विकेटकीपकर बल्लेबाज ऋषभ पंत सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा।
वैभव सूर्यवंशी पर राजस्थान रॉयल्स ने बड़ा दांव लगाया है. राजस्थान ने वैभव को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा. वे बेस प्राइस से कई गुना ज्यादा प्राइस में बिके. वैभव ऑक्शन में बिकने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं. वे अभी महज 13 साल के हैं और छोटी उम्र में कई रिकॉर्ड बना चुके हैं. वैभव ने अंडर 19 टीम इंडिया के लिए दमदार प्रदर्शन किया है।
वैभव मूल रूप से बिहार के हैं. उन्होंने 2023 में रणजी डेब्यू किया था. उन्होंने 12 साल और 284 दिन की उम्र में डेब्यू मैच खेला. अब वे आईपीएल में खेलने के लिए तैयार हैं. वैभव भारत की अंडर 19 टीम के लिए विस्फोटक प्रदर्शन कर चुके हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए शतक लगाया था. वैभव ने अंडर 19 ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ चेन्नई में एक मैच खेला था. इसमें शतक जड़ा था. वैभव ने महज 62 गेंदों का सामना करते हुए 104 रन बनाए थे।
वैभव के लिए दिल्ली कैपिटल्स ऑक्शन में राजस्थान से भिड़ गई. लेकिन बाजी राजस्थान ने मार ली. वैभव पर पहली बोली दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई. लेकिन दिल्ली ने आखिरी बोली 1 करोड़ रुपए तक की लगाई. जबकि राजस्थान ने 1.10 करोड़ रुपए में खरीद लिया. वैभव सूर्यवंशी का बेस प्राइस महज 30 लाख रुपए था।
























