
Internatioanl News US Attacks Iran: फिर अमेरिकी हमलों से दहला ईरान
जवाब में तेहरान ने बंद किया होर्मुज स्ट्रेट
चंडीगढ, 11 जून (विश्ववार्ता) Internatioanl News अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘कमांडर इन चीफ के निर्देश पर आज (10 जून) शाम 5:15 बजे पूर्वी समय के अनुसार ईरान में कई ठिकानों पर अतिरिक्त आत्मरक्षा हमले शुरू किए गए. ये हमले ईरान की आक्रामकता के जवाब में किए गए हैं.’ होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थित ईरान के दक्षिणी शहर बंदर अब्बास में विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं. middle east us launches new strikes on targets in iran
ट्रंप ने इससे पहले बयान दिया था कि ‘हम आज फिर उन पर कड़ा प्रहार करेंगे.’ उन्होंने अमेरिका के शांति प्रस्ताव पर तेहरान के सहमत न होने पर निराशा जताई. ट्रम्प के युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने भी चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका ईरान में ‘प्रमुख ठिकानों’ पर बमबारी करेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति ने बुधवार (10 जून) को ही ट्रुथ सोशल पर एक कड़ा मैसेज भी जारी किया था. उन्होंने लिखा कि ‘ईरान ने समझौते के लिए बातचीत में बहुत अधिक समय गंवा दिया है और अब उसे इसकी कीमत चुकानी होगी
ईरान के शीर्ष संयुक्त सैन्य कमान ने गुरुवार को होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की घोषणा की, जिसमें तेल टैंकर और वाणिज्यिक जहाज भी शामिल हैं, और कहा कि जो भी जहाज वहां से गुजरने का प्रयास करेगा, उस पर गोली चलाई जाएगी।
ईरान ने इन हमलों की निंदा की है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने की घोषणा की है, जो वैश्विक तेल आपूर्ति का महत्वपूर्ण मार्ग है। दोनों पक्षों के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है, जिसमें मिसाइल हमले, ड्रोन कार्रवाई और जवाबी हमले शामिल हैं। इस संघर्ष का क्षेत्रीय और वैश्विक प्रभाव पड़ रहा है, खासकर तेल की कीमतों और समुद्री व्यापार पर। US Iran
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















