
Entertainment : Udaipur Files: ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज को मिली हरी झंडी
55 कट के बाद ‘उदयपुर फाइल्स’ को मिली हरी झंडी!
जानिए क्यों मचा था हंगामा
चंडीगढ़, 7 अगस्त (विश्ववार्ता) विवादों में घिरी फिल्म “उदयपुर फाइल्स” को आखिरकार सूचना और प्रसारण मंत्रालय से रिलीज की मंजूरी मिल गई है। अब यह फिल्म 8 अगस्त 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माता अमित जानी ने सोशल मीडिया के ज़रिए इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए दर्शकों से अपील की कि वे फिल्म को देखकर स्वयं तय करें कि यह कितनी संतुलित है।
क्या था मामला?
‘उदयपुर फाइल्स’ फिल्म 2022 के कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित है, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। शुरुआत में फिल्म को 11 जुलाई 2025 को रिलीज किया जाना था, लेकिन धार्मिक संगठनों और एक आरोपी ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी थी। आरोप था कि यह फिल्म एक धार्मिक समुदाय विशेष को बदनाम करती है और इससे न्याय प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
कोर्ट से सेंसर बोर्ड तक
दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करने का निर्देश दिया। इसके बाद सिनेमैटोग्राफ एक्ट की धारा 6 के तहत एक विशेष समिति का गठन हुआ, जिसने फिल्म की समीक्षा करते हुए 55 कट लगाने की सिफारिश की। निर्माता इन संशोधनों को मान गए और फिल्म को संशोधित रूप में पेश किया गया।
Udaipur























