
Punjab Crime : इस जिले मे दो युवकों की धारदार हथियारों से हत्या
चोहला साहिब के पास मिले शव
तरनतारन, 7 अक्टूबर (विश्व वार्ता): तरनतारन जिले में सुबह दो युवकों की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। यह घटना चोहला साहिब के पास हुई। मृतकों की पहचान पखोपुर के परमिंदर सिंह और खारा के बिल्ला के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 27 से 30 साल के बीच बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों युवकों की हत्या किसी दूसरी जगह की गई और बाद में उनके शव चोहला साहिब के पास फेंक दिए गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हत्या का कारण और आरोपियों की पहचान का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























