IND vs WI: श्रेयस अय्यर की शतकीय पारी से जीता भारत
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने करियर का लगाया पहला टी-20 इंटरनेशनल शतक
भारत ने पहले टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। मंगलवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने करियर का पहला टी-20 इंटरनेशनल शतक लगाया। इस फॉर्मेट में में 2 साल के इंतजार के बाद किसी भारतीय कप्तान ने शतक जमाया है। साथ ही रनचेज में 4 साल बाद किसी भारतीय बल्लेबाज ने शतकीय पारी खेली है। India vs west indies t20 match मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाए थे। भारतीय टीम के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने कमाल की पारी खेली। उन्होंने 43 गेंदों पर नाबाद 102 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया को एकतरफा जीत दिलाई।
नमन धीर ने लखनऊ में 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट लिए। वे डेब्यू टी-20 में 3 विकेट लेने वाले भारत के तीसरे स्पिनर बने। इससे पहले प्रज्ञान ओझा और अक्षर पटेल यह कारनामा कर चुके हैं।
भारत ने मंगलवार को वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराकर लगातार 10वीं टी20 अंतरराष्ट्रीय जीत दर्ज की। कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने करियर का पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा, जबकि डेब्यू कर रहे ऑलराउंडर नमन धीर ने तीन विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने वेस्टइंडीज को 171 रन पर रोक दिया और फिर अय्यर (नाबाद 102) तथा ईशान किशन (नाबाद 37) की 137 रन की साझेदारी के दम पर 14.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























