Punjab Weather: मौसम विभाग ने राज्य में बारिश का अलर्ट किया जारी
चंडीगढ 07 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) : पंजाब के पठानकोट में बुधवार सुबह भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, आज पंजाब के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ में भी आंधी, बिजली और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है।
IMD के मुताबिक, आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली के लिए अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें आंधी, बिजली और 40 से 50 kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। Meteorological Department issues rain alert for the state
मौसम विभाग के मुताबिक, एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो गया है, जिससे पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम में बदलाव आएगा। इसके चलते कुछ इलाकों में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























