
BORDER 2 की सबसे बड़ी तैयारी पुणे में बड़े जोर-शोर से शुरू
सनी देओल के तीनों ‘फौजी’ आए साथ
चंडीगढ़, 18 जून (विश्ववार्ता) बॉर्डर 2 सनी देओल की मच अवेटिड फिल्मों में से एक है. फिल्म की शूटिंग चल रही है।फिल्म के दो शेड्यूल पूरे हो चुके हैं और अब तीसरा शेड्यूल पुणे में शुरू हो रहा है। इस शेड्यूल में दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी शामिल हो गए हैं. सनी देओल ने सोशल मीडिया पर कास्ट के साथ फोटो शेयर की है. दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, सनी देओल और अहान शेट्टी को साथ में देखकर फैंस बहुत एक्साइटेड हो गए हैं. वरुण धवन का लुक भी काफी पसंद किया जा रहा है।
यह फिल्म देशभक्ति, भाईचारे और जुनून की एक ऐसी कहानी पेश करेगी, जो दर्शकों को रोमांच से भर देगी और हर भारतीय के दिल में गर्व की भावना जगाएगी। फिल्म की कहानी न केवल युद्ध के मैदान की वीरता को दिखाएगी, बल्कि सैनिकों की जिंदगी, उनके संघर्ष और उनके जज़्बे को भी बड़े ही भावनात्मक अंदाज़ में पेश करेगी।
देश के लिए बलिदान और समर्पण की इस गाथा को देखने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि बॉर्डर 2 23 जनवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म की टीम इस ऐतिहासिक कहानी को और भी शानदार बनाने के लिए आगे बढ़ती रहेगी। बने रहिए इस महाकाव्य की हर अपडेट के लिए ।






















