
Entertainment News: फिल्म ‘द पैराडाइज़’ का एक दमदार नया पोस्टर आया सामने
इस तारिख को बड़े पर्दे पर धूम मचाने आ रही है
चंडीगढ़, 10 अगस्त: (विश्ववार्ता) the Paradise को लेकर डायरेक्टर srikanth odela ने एक बार फिर दर्शकों को चौंका दिया है। इस बार उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द पैराडाइज़’ का एक दमदार नया पोस्टर शेयर किया है।
SLV सिनेमाज के बैनर तले बनी द पैराडाइज 26 मार्च 2026 को बड़े पर्दे पर धूम मचाने आ रही है और वो भी 8 भाषाओं में: हिंदी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम। एक दमदार डायरेक्टर, जबरदस्त स्टारकास्ट और इतना बड़ा पैमाना देखकर साफ है कि द पैराडाइज सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक बड़ा कल्चर बनने वाला तूफान है।
आज सुबह रिलीज़ हुए इस Poster में नानी का एक दमदार, सख्त और पूरी तरह बदला हुआ रूप दिखता है, जैसा दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा। उनके चेहरे की सच्चाई, आंखों की तीव्रता और लुक की हर छोटी-छोटी बात मिलकर एक ऐसा असरदार दृश्य बनाती हैं जो हिला देने वाला है। ये लुक बोल्ड है, अलग है और रोंगटे खड़े कर देने वाला है। ये साफ इशारा है कि द पैराडाइज कोई आम फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जो सामने आने वाला है।
इस सिनेमा की आंधी के पीछे हैं srikanth odela, जिनकी सोच और बारीकी से की गई क्रिएटिव डिटेलिंग ने उन्हें देशभर में चर्चा का विषय बना दिया है। हर अपडेट चाहे वो ऐलान हो या पोस्टर odela बार-बार ये साबित कर रहे हैं कि वो देश के सबसे दिलचस्प फिल्ममेकर्स में से एक बनते जा रहे हैं। उनके अंदर ऐसी दुनिया रचने की काबिलियत है जो दिल को छूती है, और उनकी इमोशनल विज़ुअल्स सिर्फ फैन्स ही नहीं, पूरी फिल्म इंडस्ट्री का ध्यान खींच रही हैं।























