
Thamma मैडॉक की हॉरर-कॉमेडी ने पहले दिन दर्शकों और आलोचकों दोनों से मिली सकारात्मक समीक्षा
चंडीगढ़, 24 अक्टूबर, (विश्व वार्ता) Ayushmann khurrana और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म थम्मा आखिरकार सिनेमाघरों में आ गई है — और इसकी शुरुआत धमाकेदार रही है! मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित, यह फिल्म दिवाली की छुट्टियों का फायदा उठाने के लिए 21 अक्टूबर को रिलीज़ हुई । मेकर्स ने बड़ा दांव खेलते हुए फिल्म के ट्रेलर से भी पहले इसके शानदार गाने रिलीज किए, जिसने लोगों के बीच फिल्म के प्रति उत्सुकता (Buzz) को कई गुना बढ़ा दिया. ‘दीवानियत’ के गानों ने फिल्म के आने से पहले ही एक रोमांटिक माहौल बना दिया था, जिसका सीधा फायदा फिल्म की ओपनिंग और होल्डिंग कलेक्शन को मिला ।
हँसी, डर और आयुष्मान के ख़ास आकर्षण के साथ, थम्मा ने बिल्कुल वही दिया है जिसकी दर्शक उम्मीद कर रहे थे – बॉक्स-ऑफ़िस पर धूम मचाने वाली एक बेहतरीन दिवाली एंटरटेनर। Thamma Maddock’s horror-comedy opened to positive reviews from both audiences and critics on its first day
स्त्री 2 की सफलता के बाद, थम्मा मैडॉक की हॉरर-कॉमेडी दुनिया में एक नई फिल्म है। फिल्म को अपने पहले दिन दर्शकों और आलोचकों दोनों से सकारात्मक समीक्षा मिली, जिसके परिणामस्वरूप प्रमुख शहरों में सिनेमाघरों में भीड़ उमड़ पड़ी और दर्शकों की लंबी कतारें लग गईं। Ayushmann khurrana
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























