अजय देवगन की ‘रेड 2’ का पहला गाना ‘नशा’ जारी
एक्ट्रेस tamannaah-bhatia की खूबसूरत अदाओं और जबरदस्त डांस ने जीता सभी का दिल
चंडीगढ, 11 अप्रैल:(विश्ववार्ता):अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘रेड 2’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है। फिल्म का पहला गाना ‘नशा’ अब रिलीज़ हो गया है। इस गाने में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अपनी खूबसूरत अदाओं और जबरदस्त डांस से सबका दिल जीत रही हैं।
ट्रेलर में दिखी थी हल्की झलक, अब पूरा गाना आया सामने
कुछ दिन पहले रिलीज़ हुए फिल्म के ट्रेलर में इस गाने की थोड़ी सी झलक दिखाई गई थी, जिससे लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ गई थी। अब इस गाने के रिलीज़ के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।























