
T20 World Cup स्कॉटलैंड ने वर्ल्ड कप में जीत के साथ की शुरुआत , इटली को हराया
चंडीगढ, 9 फरवरी,(विश्ववार्ता) T20 World Cup T20 वर्ल्ड कप 2026 का 7वां मैच स्कॉटलैंड और इटली के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। जहां स्कॉटलैंड ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला मैच जीत लिया है। टीम ने सोमवार को ग्रुप C के मैच में इटली को 73 रन से हराया।
T20 World Cup
ग्रुप C के इस तीसरे मैच में इटली ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था। जिसके बाद स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 207 रन बनाए, जो इस वर्ल्ड कप में उनका अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में इटली 16.4 ओवर में 10 विकेट पर 134 रन ही बना सका।
स्कॉटलैंड के ओपनर जॉर्ज मुनसे ने हाफ सेंचुरी (84) बनाई। मुनसे के अलावा ब्रेंडन मैकमुलेन ने नाबाद 41 और माइकल जोन्स ने 37 रन बनाए। Scotland makes winning start
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishawwarta.in/























