
ICC T20 World Cup 2026, में इंग्लैंड की पहली जीत; नेपाल को हराया
चंडीगढ, 9 फरवरी,(विश्ववार्ता) T20 World Cup: T20 वर्ल्ड कप 2026 का पांचवां मैच रविवार को इंग्लैंड और नेपाल के बीच खेला गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया। इंग्लैंड ने T20 वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज की। इंग्लिश टीम ने ग्रुप C के मैच में नेपाल को 4 रन से हराया। सैम कुरेन ने वानखेड़े स्टेडियम में आखिरी ओवर में 10 रन बचाए।
T20 World Cup
185 रन के टारगेट का पीछा करते हुए नेपाल की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 180 रन ही बना सकी। लोकेश बाम 39 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 44 रन बनाए और रोहित पौडेल (39 रन) के साथ हाफ सेंचुरी पार्टनरशिप की।
इससे पहले, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया और 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। जैकब बेथेल ने 55 और हैरी ब्रूक ने 53 रन बनाए। T20 World Cup























