
T20 World Cup: वेस्टइंडीज ने वर्ल्ड कप में जीत के साथ शुरुआत की; स्कॉटलैंड को हराया
शेफर्ड ने हैट्रिक समेत लिए पांच विकेट
चंडीगढ, 8 फरवरी,(विश्ववार्ता) T20 वर्ल्ड कप: T20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा मैच वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया। जिसमें वेस्टइंडीज ने शानदार जीत हासिल की। टीम ने स्कॉटलैंड को 35 रन से हराया। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया।
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 182 रन बनाए। 183 रन के टारगेट का पीछा करते हुए स्कॉटलैंड 18.5 ओवर में 147 रन पर ऑल आउट हो गई।
शेफर्ड ने टीम के लिए हैट्रिक समेत पांच विकेट लिए। माइकल लीस्क (0), मैथ्यू क्रॉस (11) और ओलिवर डेविडसन (0) को आउट करके अपनी हैट्रिक पूरी की। इसके बाद उन्होंने छठी गेंद पर सफ्यान शरीफ (0) को आउट किया। उन्होंने पावरप्ले में ब्रेंडन मैकमुलेन (14 रन) का विकेट भी लिया। World Cup
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishawwarta.in/























