
इंग्लैंड T20 World Cup के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली बनी पहली टीम
पाकिस्तान को हराया
चंडीगढ, 24 फरवरी विश्ववार्ता) इंग्लैंड ने T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। टीम ने मंगलवार रात पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड इस एडिशन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।
कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में इंग्लैंड ने 19.1 ओवर में 8 विकेट खोकर 165 रन का टारगेट हासिल कर लिया। कैप्टन हैरी ब्रूक ने 51 बॉल पर 100 रन बनाए।
विल जैक्स ने नाबाद 28 रन बनाए। शाहीन शाह अफरीदी ने चार और उस्मान तारिक ने दो विकेट लिए।
इससे पहले, टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 164 रन बनाए। साहिबज़ादा फरहान ने 63 रन की इनिंग खेली। जबकि बाबर आजम और फखर जमान ने 25-25 रन बनाए। T20 World Cup
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























