T20 World Cup :सुपर-8 के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया
टीम इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप
12 मैचों के बाद हारा भारत
नई दिल्ली, चंडीगढ, 23 फरवरी विश्ववार्ता) T20 World Cup T20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा सुपर-8 मैच, जिसका फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे, आज (रविवार) भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हराकर शानदार जीत हासिल की।
इस मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। साउथ अफ्रीका ने T20 वर्ल्ड कप के तीसरे सुपर-8 मैच में भारत के सामने 188 रन का टारगेट रखा। अफ्रीकी टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए। डेविड मिलर ने 35 बॉल पर 63 रन बनाए, जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 45 रन का योगदान दिया। भारतीय टीम के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह को 2 विकेट मिले।
188 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम 111 रन पर ढेर हो गई। अर्शदीप सिंह 1, रिंकू सिंह 0 और हार्दिक पांड्या 18 रन पर आउट हुए। इससे पहले, अभिषेक शर्मा आज के मैच में भी फेल रहे। वह 15 रन पर आउट हुए। ईशान किशन 0 रन और तिलक वर्मा 1 रन पर आउट हुए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम के लिए 18 रन बनाए। T20 World Cup
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























