
ICC T20 World Cup 2026 में आज Ireland and Oman के बीच
दोनों ही टीमें ग्रुप-बी में अब तक नहीं जीत सकी एक भी मैच
दिल्ली, 14 फरवरी,(विश्ववार्ता) ICC T20 World Cup 2026में आयरलैंड और ओमान के बीच शनिवार को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें ग्रुप-बी में अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी हैं और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं। आयरलैंड को श्रीलंका से 20 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 67 रन से हार का सामना करना पड़ा, जबकि ओमान को जिम्बाब्वे ने 8 विकेट और श्रीलंका ने 105 रन से हराया। ICC T20 World Cup 2026 between Ireland and Oman today
आयरलैंड और ओमान दोनों के लिए ही सुपर-8 की राह अब बेहद मुश्किल हो गई है। ग्रुप-बी में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में हैं। आयरलैंड को अगर अपनी उम्मीदें जिंदा रखनी हैं,तो उन्हें न सिर्फ ओमान को हराना होगा बल्कि अपने नेट रन रेट में भी सुधार करना होगा। लेकिन टीम को मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। कप्तान पॉल स्टर्लिंग घुटने की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह 20 साल के अनकैप्ड खिलाड़ी सैम टॉपिंग को स्क्वॉड में शामिल किया गया है।
टी-20 इंटरनेशनल में दोनों टीमें अब तक 6 बार आमने-सामने हुई हैं। इसमें आयरलैंड ने 4 बार जीत दर्ज की है,जबकि ओमान को 2 मैचों में सफलता मिली है। वर्ल्ड कप के बड़े मंच पर आयरलैंड का अनुभव उन्हें जीत का दावेदार बनाता है,लेकिन स्टर्लिंग के बिना उनकी बल्लेबाजी की गहराई की परीक्षा होगी। ICC T20 World Cup 2026
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















