
T20 World Cup-2026 में हुआ सबसे बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया को हराकर पॉइंट्स टेबल में जिम्बाब्वे ने मचाई हलचल
दिल्ली, 13 फरवरी,(विश्ववार्ता) T20 World Cup 2026 टी20 विश्वकप 2026 में बड़ा उलटफेर हुआ, जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हरा दिया। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में जिम्बाब्वे ने 169 रन बनाए, जवाब में ऑस्ट्रेलिया 146 पर सिमट गई। टी20 विश्वकप टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे का कंगारुओं पर अजेय रिकॉर्ड कायम है।
170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम मे दूसरे ओवर में ही पहला विकेट गंवा दिया। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के लिए तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवरों में मात्र 17 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा ब्रैड इवांस ने 3.3 ओवर में 23 रन देते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। इन दोनों गेंदबाजों के दम पर जिम्बाब्वे की टीम ऑस्ट्रेलिया को 146 रनों पर रोकने में कामयाब रही और मैच को 23 रनों से अपने नाम कर लिया।
ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट रेनशॉ ने कमाल की बैटिंग की लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। रेनशॉ ने 44 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली। उनके अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने 32 गेंदों पर 31 रनों की धीमी पारी खेली। Zimbabwe Beat Australia
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























