
T-20 World Cupका महामुकाबला जारी, पाकिस्तान पर भारत गेंंदबाजी अटैक हुआ हावी
मात्र इतने रनो पर 3 बल्लेबाज पेवेलियन लौटे
दिल्ली, 15 फरवरी,(विश्ववार्ता) T-20 World Cup भारत ने ईशान किशन के अर्धशतक की मदद से पाकिस्तान के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। जवाबी पारी में पाकिस्तानी टीम ने 3 ओवर मे 3 विकेट खोकर 21 रन बना लिये है। हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह को एक-एक विकेट मिला। पंड्या ने पहले ओवर में कोई रन नहीं दिया।
रत ने ईशान किशन के अर्धशतक की मदद से पाकिस्तान के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। भारत के लिए ईशान किशन ने अर्धशतक लगाया। दिलचस्प बात यह रही कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ इस मैच में 18 ओवर स्पिनर्स से कराए। भारत की ओर से ईशान ने 40 गेंदों पर 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 77 रन बनाए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 32 रन बनाए।india vs pakistan
भारत के लिए शिवम दुबे 27 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तिलक वर्मा ने 25 रन बनाए। रिंकू सिंह चार गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान के लिए सईम अयूब ने तीन विकेट झटके, जबकि सलमान आगा, शाहीन अफरीदी और उस्मान तारिक को एक-एक विकेट मिले। T-20 World Cup
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























