
जस्टिस वर्मा की याचिका पर आज ‘Supreme Court’ में सुनवाई
ये तीन दिग्गज वकील करेंगे पैरवी
चंडीगढ़, 28 जुलाई (विश्ववार्ता) सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को दिन हलचल भरा रहने वाला है। सुप्रीम कोर्ट 28 जुलाई सोमवार को कई अहम मामलों की सुनवाई करेगा जिसमें सबसे महत्वपूर्ण बिहार में विशेष सघन मतदाता सूची पुनरीक्षण (S.I.R) का मामला होगा जिसमें सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई ही बिहार में एसआईआर का आगे का भविष्य तय करेगी। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में इस याचिका पर सुनवाई होगी, जिसमें वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल, मुकुल रोहतगी और सिद्धार्थ लूथरा पैरवी करेंगे।
जांच समिति का हिस्सा होने की वजह से सीजेआई गवई ने खुद को इस मामले की सुनवाई से अलग कर लिया है। जस्टिस वर्मा के मामले की सुनवाई जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस ए.जी. मसीह की विशेष बेंच करेगी।






















