गोल्डन टेंपल को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी …
चंडीगढ, 19 जुलाई (विश्ववार्ता) श्री हरमंदिर साहिब को तीन बार बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में पंजाब पुलिस ने फरीदाबाद से सॉफ्टवेयर इंजीनियर शुभम दुबे को गिरफ्तार किया है। उसके लैपटॉप, मोबाइल फोन व कुछ अन्य डिवाइस भी कब्जे में लिए हैं जिनकी जांच की जा रही है। दुबे की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को फिर श्री हरमंदिर साहिब में आरडीएक्स बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नन ने कहा कि एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बावजूद धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले को जल्द सुलझाने का अनुरोध किया है।























