
चंडीगढ़, 23 मई, (विश्ववार्ता) सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 55 रनों से हरा दिया। शुक्रवार को उप्पल स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 255 रन बनाए। जवाब में आरसीबी निर्धारित ओवरों में चार विकेट पर 200 रन बना सकी। इस हार से आरसीबी को खासा नुकसान नहीं हुआ है। वह टेबल टॉपर ही हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















