बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अब South Superstar Allu Arjun के साथ आएंगी नजर
शेयर किया अपडेट
अल्लू अर्जुन, निर्देशक एटली और कलानिधि मारन की कंपनी सन पिर्स की ई-ऑक्टेन पैन-इंडिया एंटरटेनर में दीपिका पादुकोण की एंट्री हो गई है। घोषणा वीडियो में इस भव्य सहयोग की पहली झलक देखने को मिलती है, जिसमें दीपिका एटली से बात करती नजर आती हैं, और फिर तुरंत ही पूरी तैयारी में जुट जाती हैं। भव्य हेडगियर पहनकर, पूरी वेशभूषा में सेट पर कदम रखती हैं, युद्ध के लिए तैयार।
यह फिल्म चार जबरदस्त रचनात्मक शक्तियों को एक साथ लाती है, जिसमें अल्लू अर्जुन, एटली, सन टीवी नेटवर्क और दीपिका पादुकोण शामिल है। अस्थायी रूप से प्रोजेक्ट एए227 ए6 नामक यह फिल्म एक सिनेमाई मील का पत्थर बनने जा रही है ,जिसमें गहन भावनाएं, रोमांचक एक्शन, भव्य दृशय़ और भारतीय संस्कृति में गहराई से जमी कहानी को वैश्विक दर्शकों के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। फिल्म का निर्माण इस वर्ष के अंत में शुरू होने की उम्मीद है, और जल्द ही कलाकारों, तकनीकी दल और रिलीज़ की समयसीमा पर और जानकारी साझा की जाएगी।























