पंजाबी सिनेमा की सुपरस्टार Sonam Bajwa अब बॉलीवुड मचा रही हैं धूम
चंडीगढ, 2 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन सोनम बाजवा अब बॉलीवुड में धूम मचा रही हैं। अपनी भावपूर्ण एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस के लिए मशहूर सोनम ने 2013 में बेस्ट ऑफ लक से डेब्यू किया था, लेकिन पंजाब 1984 से उन्हें पहचान मिली, जिसने नेशनल अवॉर्ड जीता। तब से, उन्होंने निक्का जैलदार, मंजे बिस्तरे, शादा, हौसला रख और कुड़ी हरियाणवी जैसी हिट फिल्में दी हैं। उनकी प्रतिभा रोमांटिक, कॉमिक, सोशल या ड्रामेटिक किरदारों में खुद को पूरी तरह से ढाल लेने की उनकी क्षमता में निहित है।
पंजाबी सिनेमा में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने के बाद अब सोनम बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने जा रही हैं. उनकी पहली हिंदी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने अपने बड़े पैमाने और कलाकारों की मौजूदगी के कारण पहले ही सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है. ईटीवी भारत से बातचीत में सोनम ने अपने बॉलीवुड डेब्यू, अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स और विभिन्न भाषाओं और विधाओं में काम करने से मिली सीख के बारे में खुलकर बात की.























