भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी से मिले अभिनेता अनुपम खेर
अभिनेता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की तस्वीर
भेंट किया विशेष उपहार
चंडीगढ़, 28 जुलाई (विश्ववार्ता) अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी से मुलाकात की मुलाकात में उन्होंने कर्नल सोफिया को अपनी एक किताब को तोहफे के तौर पर दिया। अभिनेता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुलाकात की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह सोफिया को एक किताब देते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘ऑपरेशन सिंदूर – हाल ही में मैं कर्नल सोफिया से मिला और उनसे मिलकर मुझे बेहद खुशी हुई, साथ ही गर्व भी महसूस हो रहा है। मैंने उन्हें अपनी किताब भेंट की।























