Punjab के इस जिले मे गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का पुलिस ने किया बडा भंडाफोड़
8 मॉडर्न पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद, पांच आरोपी दबोचे
अमृतसर, 27 मई (विश्व वार्ता) पंजाब के अमृतसर जिले मे पंजाब पुलिस के एक बड़ी कामयाबी लगी है अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बॉर्डर पार से गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके 8 मॉडर्न पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए। punjab illegal arms smuggling module busted
शुरुआती जांच में पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी वर्चुअल नंबरों के ज़रिए एक विदेशी तस्कर के संपर्क में थे। यह मॉड्यूल ड्रोन के ज़रिए बॉर्डर पार से हथियारों और ड्रग्स की खेप मंगवाने और उन्हें पंजाब में क्रिमिनल लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहा था।
अमृतसर के छेहरटा पुलिस स्टेशन में स्नढ्ढक्र दर्ज की गई हैं। आगे और पीछे के लिंक का पता लगाने और नेटवर्क से जुड़े दूसरे सदस्यों की पहचान करने के लिए जांच जारी है। smuggling module busted
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























