Entertainment News: “सितारे ज़मीन पर” जल्द ही होने जा रही सिनेमाघरों में रिलीज़
चंडीगढ़, 16 जून (विश्व वार्ता)“सितारे ज़मीन पर” जल्द ही 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। यह फिल्म 2007 की सुपरहिट और दिल छू लेने वाली फिल्म “तारे ज़मीन पर” का एक स्पिरिचुअल सीक्वल है, जो दर्शकों के दिलों को फिर से छूने की पूरी तैयारी में है।
फिल्म का हाल ही में रिलीज़ हुआ ट्रेलर दर्शकों के बीच पहले ही काफी चर्चा में है। प्यार, खुशी और हंसी से भरी इस फिल्म की कहानी और किरदारों ने उम्मीदों को आसमान छूने दिया है। साथ ही, फिल्म का सोलफुल और उत्साह से भरपूर साउंडट्रैक रिलीज़ से पहले दर्शकों के बीच उत्साह और बढ़ा रहा है।
फिल्म की रिलीज़ डेट के करीब आने के साथ-साथ इसका क्रेज़ बढ़ता जा रहा है। सितारे ज़मीन पर न केवल दर्शकों को एक नई कहानी देने के लिए तैयार है, बल्कि यह नई पीढ़ी की प्रतिभा को भी बड़े मंच पर लाने वाला है।























