
Shri Akal Takht Sahib के आदेश के अनुसार शिरोमणी अकाली दल ने वृक्षारोपण अभियान किया शुरू
चंडीगढ़, 27 जून (विश्ववार्ता) शिरोमणी अकाली दल ने आज श्री अकाल तख्त साहिब के हुक्म के अनुसार वृक्षारोपण अभियान शुरू किया और अगले महीने के अंत तक राज्य भर में 1.25 लाख पौधे लगाए जाएंगें।
पार्टी के वरिष्ठ नेता डाॅ. दलजीत सिंह चीमा और स. हीरा सिंह गाबड़िया ने पौधारोपण अभियान की शुरूआत करते हुए पार्टी कार्यालय के परिसर में कई पेड़ लगाए। पार्टी ने पहले ही तख्त से गर्मी के कारण अभियान को स्थगित करने की अनुमति मांगी थी इसे मानूसन के मौसम में चलाए जा सके।
यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि पार्टी ने सभी जिलों में पार्टी पदाधिकारियों को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि वे सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाकर पौधारोपण अभियान चलाएं और लोगों को निजी परिसरों में भी पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होने कहा,‘‘ पार्टी ने पदाधिकारियों से वितरण के लिए पौधे खरीदने और इसके लिए कैंप भी लगाने के लिए कहा है। उन्होने कहा कि आरंभिक चरण में पौधों की देखभाल का काम भी स्वयंसेवकों की टीमों को सौंपा जाना चाहिए।’’ उन्होने कहा कि अकाली दल श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देश सफलतापूर्वक लागू करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।
रोपड़ और पटियाला के अलावा अन्य जगहों से भी पौधारोपण अभियान शुरू होने की रिपोर्ट मिली हैं। अगले कुछ दिनों में इस अभियान में और तेजी आने की उम्मीद है।























