
Entertainment News: क्या अब यह फिल्म अभिनेत्री जल्द ही कर रही हैं शादी करने की प्लानिंग
हाज़िरजवाबी अंदाज़ ने एक बार फिर फैंस को कर दिया इंप्रेस
चंडीगढ, 7 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) कियारा आडवाणी से लेकर कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण तक, कई लीडिंग एक्ट्रेस शादीशुदा जिदगी और मातृत्व को अपना चुकी हैं। अब फैंस फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की शादी की शहनाई सुनने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। Shraddha kapoors reply goes viral
काफी समय से श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के रिश्ते की अफवाहें बॉलीवुड में चल रही हैं। और अब, एक बार फिर श्रद्धा अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं – लेकिन इस बार बात शादी तक पहुँच गई है।























