International: USA के मिनियापोलिस में शूटिंग, 2 की मौत
– 6 घायल, घायलों में 3 पुलिस ऑफिसर
चंडीगढ, 3 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) US के मिनेसोटा राज्य के सबसे बड़े शहर मिनियापोलिस में बुधवार को हुई शूटिंग में दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद संदिग्ध हमलावर के भी मारे जाने की खबर है। शूटिंग में छह और लोग घायल हुए हैं, जिनमें 3 पुलिस ऑफिसर शामिल हैं।
घटना में तीन पुलिस ऑफिसर घायल हुए, जिनमें से दो को गोली लगी है। तीनों ऑफिसर की हालत स्थिर है। पुलिस को बुधवार को लोकल टाइम के हिसाब से शाम करीब 4:30 बजे बिल्डिंग में गोलीबारी की खबर मिली। करीब तीन मिनट बाद, ऑफिसर बिल्डिंग में घुसे और पीड़ितों को ढूंढ निकाला। पुलिस ने ऊपरी मंजिलों पर गोलियों की आवाज सुनी और जवाबी फायरिंग की।
मिनियापोलिस पुलिस सार्जेंट गैरेट पार्टन के मुताबिक, एक पीड़ित की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की मौत हॉस्पिटल पहुंचने के बाद हुई। संदिग्ध की मौत का कारण तुरंत साफ नहीं हो पाया। हेनेपिन काउंटी मेडिकल सेंटर ने कहा कि सात मरीजों को हॉस्पिटल ले जाया गया।
लोकल टीवी चैनल KARE के मुताबिक, हमलावर और पीड़ितों में से एक के बीच घरेलू झगड़े की वजह से गोलीबारी शुरू हुई। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि गोलीबारी के पीछे असली मकसद का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
और खबरें पढ़ने के लिए, दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























