बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस को कोरोनावायरस ने जकडा, टवीट पर खुद किया ऐलान
लोगो दी सेफ रहने की सलाह
चंडीगढ़, 19 मई (विश्व वार्ता)बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर इस गंभीर बीमारी की चपेट में आ गई हैं। जी हां, शिल्पा कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वह कोविड पॉजिटिव पाई गईं हैं। सोमवार को 51 साल की शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर ये जानकारी शेयर करते हुए फैंस को सतर्क रहने की सलाह दी. उन्होंने बताया कि उन्हें कोविड हो गया है।
ये सुनते ही सब सितारे भी चौंक गए. सोनाक्षी सिन्हा से लेकर चुम दरांग ने रिएक्ट किया शिल्पा शिरोडकर की तरह उनकी बहन नम्रता शिरोडकर भी एक्ट्रेस हैं. दोनों बहनों का आज भी प्यारा सा बॉन्ड देखने को मिलते हैं. इस नाते महेश बाबू रिश्ते में शिल्पा शिरोडकर के जीजा लगते हैं