
कोविड 19 से उबरीं अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर
तीन दिन के बाद फैंस को दी खुद इंस्टाग्राम पर जानकारी
चंडीगढ़, 24 मई (विश्व वार्ता) अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने कहा कि वह कोरोना वायरस संक्रमण से पूरी तरह उबर चुकी हैं और अब ठीक महसूस कर रही हैं। अभिनेत्री ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर बताया था कि वह कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘अंतत: ठीक हो गई हूं और अब अच्छा महसूस कर रही हूं। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद।’ शिरोडकर 1990 के दशक की फिल्मों ‘बेवफा सनम’, ‘खुदा गवाह’ और ‘गोपी किशन’ में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं। वह ‘बिग बॉस 18’ में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने पहले भी अपने प्रशंसकों से सतर्क रहने और मास्क लगाने की अपील की थी। इस बीच, महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को बताया कि राज्य में जनवरी से अब तक कोविड-19 के कारण दो मौतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से दोनों मुंबई से थीं और मरीजों को पहले से अन्य बीमारियां थीं






















