कैसे 50 की उम्र में भी दिखती हैं 30 की बॉलीवुड एक्ट्रेस Shilpa Shetty
चंडीगढ़, 8 जून (विश्व वार्ता) बॉलीवुड एक्ट्रेस Shilpa Shetty अपनी फिटनेस और एनर्जी के लिए जानी जाती हैं। इस साल शिल्पा 50 की हो गई हैं और फिर भी उनकी फिटनेस ऐसी बरकरार है जैसी 30 साल पहले थी। शिल्पा शेट्टी ने 1993 में फिल्म बाजीगर से अपने करियर की शुरुआत की थी।
उस समय वह सिर्फ 17 साल की थीं और न तो दुनिया की समझ थी, न ही कैमरे का अनुभव। मॉडलिंग से फिल्मों तक का सफर उनके लिए आसान नहीं रहा। उन्होंने Humans of Bombay को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि शुरुआत में उन्हें सांवली रंगत, लंबी कद-काठी और हिंदी भाषा में असहजता के चलते कई बार रिजेक्शन झेलना पड़ा।
जीते कई पुरस्कार और सम्मान
– IIFA अवॉर्ड
– Zee Cine अवॉर्ड
– Big Brother विजेता (2007)
– PETA इंडिया की ओर से सम्मान (पशु अधिकारों के लिए काम करने पर)























