
Actress shehnaaz gill की नई पंजाबी फिल्म का फर्स्ट लुक आउट
दिल्ली, 15 फरवरी,(विश्ववार्ता)एक्ट्रेस shehnaaz gill एक बार फिर सुर्खियों में हैं। टीवी से फिल्मों तक का सफर तय कर चुकीं शहनाज अब अपनी अपकमिंग पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज डेट और अपना फर्स्ट लुक शेयर कर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।
शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से अपनी पहली झलक साझा करते हुए बताया कि ‘इश्कनामा’ 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि यह सच्चे प्रेमियों नीमा-नसीमा की कहानी है। फिल्म एक पंजाबी रोमांटिक और एक्शन ड्रामा है, जिसमें शहनाज के साथ जय रंधावा लीड रोल में नजर आएंगे।
जय रंधावा ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में एमटीवी के रियलिटी शो ‘स्टंटमेनिया’ से एक प्रतियोगी के रूप में की थी. 2012 में 9एक्स टशन पर ‘टशन दा पैग’ शो की एंकरिंग की. 2016 में ‘ठेठ गबरू’ गाने के साथ गायन में डेब्यू किया और 2020 में ‘शूटर’ फिल्म के साथ एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. ‘शूटर’ के बाद उन्होंने ‘चोबर’ और ‘मेडल’ जैसी फिल्मों में काम किया। Actress shehnaaz gill























