
इन राज्यो के स्कूलो में हुआ छुट्टियों का ऐलान
देश के कई राज्यो मे बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त
– जानें कब तक बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान
चंडीगढ़, 28 जुलाई (विश्ववार्ता) देश के कई राज्यों में भारी बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली एनसीआर, पंजाब और हरियाणा में बारिश की संभावना है। पूरे दिल्ली एनसीआर यानी नोएडा, गाजियाबाद, गुडग़ांव और फरीदाबाद में 2 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश होगी।
मौसम विभाग ने आज राजस्थान के 14 ज़िलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 8 ज़िलों झालावाड़, कोटा, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, बारां, डूंगरपुर, धौलपुर और अजमेर के स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है।
झालावाड़ के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में 28 जुलाई से 2 अगस्त तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। कोटा, चित्तौडग़ढ़, टोंक, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, बारां और डूंगरपुर के स्कूलों में 28-29 जुलाई को, धौलपुर जिले में 28 से 30 जुलाई तक और अजमेर में 28 जुलाई तक अवकाश घोषित किया गया है।
बता दें कि राजस्थान में रविवार से ही कई इलाकों में भारी बारिश शुरू हो गई थी। इस दौरान 2 से 6 इंच बारिश हुई। इसके अलावा, झालावाड़ में बिजली गिरने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई।






















