राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल की बिल्डिंग गिरी
इतने मासूम बच्चो की दर्दनाक मौत से मचा हडकंप
चंडीगढ़, 25 जुलाई (विश्ववार्ता)झालावाड़ में सरकारी स्कूल की बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से 6 बच्चों की मौत हो गई। हादसे में 29 बच्चे गंभीर घायल हुए हैं। मनोहरथाना ब्लॉक के पीपलोदी सरकारी स्कूल का एक क्लासरूम बारिश के बीच पूरी तरह ढह गया। इसमें 7वीं क्लास के 35 बच्चे बैठे थे।
मनोहरथाना अस्पताल के डॉ कौशल लोढ़ा ने बताया कि 11 गंभीर घायलों को जिला हॉस्पिटल रेफर किया गया है। वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे को लेकर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि- हादसे बहुत ही दुखद है और अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए गए हैं।
मृतक बच्चों के नाम
गांववालों ने बताया कि इस स्कूल में कुल 7 क्लासरूम हैं। हादसे के दौरान स्कूल के दो क्लासरूम में 71 बच्चे थे। जिस क्लासरूम में हादसा हुआ उसमें 7वीं क्लास के बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। जिन बच्चों की मौत हुई है उनकी पहचान पायल (14) पुत्री लक्ष्मण, प्रियंका (14) पुत्री मांगीलाल, कार्तिक (8) पुत्र हरकचंद, हरीश (8) पुत्र बाबूलाल के तौर पर हुई है। आगे गांववालों ने बताया हादसे के बाद स्कूल में जगह-जगह बच्चों की किताबें और सामान बिखरा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया था। पूरा मंजर बहुत ही डरावना था।
























