Sawan Dusra Somwar: सावन का दूसरा सोमवार आज
चंडीगढ, 21 जुलाई (विश्ववार्ता) आज 21 जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल सावन का दूसरा सोमवार अत्यंत महत्वपूर्ण और शुभ माना जा रहा है क्योंकि इस दिन तीन दुर्लभ और शक्तिशाली योग बन रहे हैं। ये योग सामान्यतः बहुत कम समय में बनते हैं, इसलिए इस अवसर का खास महत्व होता है। ऐसे योगों में की गई पूजा और व्रत का प्रभाव अधिक गहरा और फलदायक होता है।






















