
Haryana: बिग बॉस 11 के बाद अब इस शो में दिखेंगी Sapna Chaudhary
– 7 साल बाद रियलिटी शो में वापसी
हरियाणा, 23 जनवरी, 2026 (विश्व वार्ता): हरियाणा की डांसिंग क्वीन Sapna Chaudhary सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस में भी आ चुकी हैं। सात साल पहले उन्होंने इस शो में अपने गेम प्ले और स्ट्रैटेजी से सुर्खियां बटोरी थीं। अब सात साल बाद सपना चौधरी फिर से एक रियलिटी शो में दिखने वाली हैं। लेकिन यह रियलिटी शो सलमान खान का नहीं होगा।
आपको बता दें कि JioHotstar और Colors TV पर आने वाला “The 50” टीवी पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। “The 50” के लिए कई बड़े नामों की घोषणा हो चुकी है और कई नए नाम भी सामने आ रहे हैं। इन नामों को देखकर “The 50” के लिए लोगों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी भी “The 50” में एंट्री करने के लिए तैयार हैं। “बिग बॉस 11” के बाद सपना चौधरी एक बार फिर रियलिटी शो की दुनिया में हाथ आजमाएंगी। Haryana
सपना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “मैं आज बहुत खुश हूं। इतनी खुश कि मैं बता नहीं सकती। मुझे ‘द लायन’ से इनविटेशन मिला है। आप अंदाज़ा लगा ही चुके होंगे कि मैं इंडिया के सबसे बड़े रियलिटी शो “द 50″ में जा रही हूं। यह 1 फरवरी से JioHotstar और Colors पर शुरू हो रहा है।”
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















